फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार शाम डेल्टा-टू सेक्टर में एक किराना कारोबारी के घर पर डकैती डाल दी। वैगनआर कार में सवार होकर आए छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने 22 मिनट तक घर को खंगालकर लूटपाट की और आसानी से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से सुनपुरा गांव निवासी भूमेश कुमार अग्रवाल डेढ़ दशक से अधिक समय से सूरजपुर में किराना का कारोबार करते हैं। भूमेश परिवार समेत डेल्टा टू सेक्टर में रह रहे हैं। शुक्रवार शाम कारोबारी दुकान पर थे। लगभग 7 बजे उनका बड़ा बेटा शोभित कुत्ते को दूध डालने के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसे अंदर खींचकर ले गए। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी रितु, छोटे बेटे कवित और बेटी सौम्या (9) को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। चार बदमाश अंदर दाखिल हुए थे जबकि दो बदमाश बाहर कार के पास खड़े थे। बदमाशों ने परिवार को गोली मारने की धमकी देकर घर के सभी कमरों और अलमारियों खंगाल दिया। बदमाशों ने रखी नकदी व लाखों के गहनों को लूट लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

----
कारोबारी की पत्नी को पिस्टल के बल पर घर में घुमाते रहे
बदमाशों ने कारोबारी के बच्चों को एक कमरे में खड़ा कर दिया और दो बदमाश पिस्टल तान कर वही खड़े रहे। जबकि दो बदमाश कारोबारी की पत्नी को घर के कमरों में घुमाकर उससे नकदी और आभूषण निकलवाते रहे।
---
20 लाख रुपये के गहने लूटने की आशंका
बदमाशों ने घर में बने मंदिर को भी नहीं छोड़ा और वहां बनी दराज में रखी नकदी आदि को लूट लिया। घटना के बाद जमा हुए लोग चर्चा कर रहे थे कि बदमाश लगभग 50,000 रुपये और लगभग 20 लाख के गहने लूटकर ले गए हैं, लेकिन कारोबारी और पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

----------
कारोबारी का नाम ले रहे थे इसलिए परिचित होने की आशंका
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों को तलाश किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बदमाश कारोबारी का नाम ले रहे थे। इससे आशंका है कि आरोपी परिचित हो सकते हैं। अभी लूटी गई रकम और गहनों की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है। बदमाशों को गिरफ्तार कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें