फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल की सवारी में फंसा मुनाफे का पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-साइकिल की सवारी में फंसा मुनाफे का पेच
विज्ञापन

योेगेश शर्मा
नोएडा। ई-साइकिल की सवारी से राह आसान बनाने का सपना तो शहरवासियों को दिखा दिया, लेकिन इसे साकार करने के लिए कोई निजी एजेंसी तैयार नहीं है। प्राधिकरण की इस योजना में मुनाफे का पेच फंस गया है। दो बार इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं, लेकिन आमदनी से ज्यादा घाटे का खतरा भांपते हुए किसी एजेंसी ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। अब इसकी शर्तों में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण और नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की संयुक्त कमेटी इस योजना पर काम कर रही है। पर्यावरण हितैषी मोबिलिटी प्लान का हिस्सा बनने वाली कंपनी को 620 ई-साइकिल उपलब्ध कराने केलिए 1.36 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करना होगा। शहर में ई-साइकिल के लिए 62 स्टैंड बनाए जाने हैं। प्रत्येक स्टैंड पर 10 ई-साइकिल उपलब्ध कराने की योजना है। हर स्टैंड पर 2 ईसीएस (दो कारों की पार्किंग के बराबर जगह) उपलब्ध कराने की एवज में 1500 रुपये प्रतिमाह किराया वसूला जाएगा। ऐसे में प्रति माह 1.86 हजार रुपये केवल किराया ही देना होगा। प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार साइकिल के किराये से हर महीने का खर्च भी नहीं निकल पाएगा। कुछ कंपनियों ने साइकिल के अलावा स्टैंड पर विज्ञापन के जरिये आमदनी का विकल्प खुला रखने की सलाह दी है। ऐसे में अब इस पर विचार किया जा रहा है। तीसरी बार निविदाएं आमंत्रित करने से पहले प्राधिकरण योजना से जुड़ी शर्तों में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन

---------------
योजना पर एक नजर
62 स्थानों पर ई-साइकिल स्टैंड बनानेे की योजना है। हर लोकेशन पर 10 साइकिल उपलब्ध होंगी। इनमें सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के अलावा मल्टीलेवल कार पार्किंग, फिल्म सिटी, नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, बॉटेनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, एआरटीओ ऑफिस, डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन, जिला अस्पताल जैसे मुख्य स्थान शामिल हैं। जीपीएस से लैस ई-साइकिल की सेवा के लिए ऐप की भी सुविधा होगी। साइकिल किराया निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

---------------
ये सुविधाएं देने का दावा
- ई-साइकिल की अधिकतम गति सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बिना बैट्री के इसका वजन 60 किलो से अधिक नहीं होगा।
- ई-साइकिल की सेवा लेने के लिए ग्राहकों को ऐप की मदद लेनी होगी। केवाईसी कराने के बाद स्टैंड पर एप की मदद से साइकिल ऑन होगी।
- साइकिल स्टैंड पर वापस लाने के बाद अपने आप लॉक हो जाएगी। हफ्ते के सभी सात दिन सुबह पांच बजे से रात के 11 बजे तक इस सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा।
----------------
बिना ट्रैक कैसे दौड़ेगी साइकिल
जाम से जूझ रही नोएडा की सड़कों पर साइकिल की सवारी आसान काम नहीं है। हालांकि, कुछ साल पहले नोएडा की सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाए गए थे, लेकिन प्राधिकरण की अनदेखी से सड़कों से साइकिल ट्रैक गायब हो गए हैं। अधिकांश साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग का कब्जा है। जब तक साइकिल ट्रैक खाली नहीं होंगे, साइकिल की सवारी आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें