फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सबसे अधिक कोविड टेस्ट में गौतनबुद्ध नगर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में सबसे अधिक कोविड टेस्ट में अव्वल गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों का कोविड-19 टेस्ट हो रहा है जो देश और एनसीआर में सर्वाधिक है। वहीं, मौजूदा समय में करीब 16 प्रतिशत एक्टिव केस हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शेष मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने इसका श्रेय डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या में इजाफा हुआ है। जुलाई में अभी तक देश और एनसीआर में जिला टेस्टिंग में अव्वल है। रोजाना तीन हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। गांव और सेक्टर में शेड्यूल जारी कर टेस्ट कराया जा रहे हैं। इसमें स्थानीय निवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। 25 जुलाई को लगे कैंपों में 677 एंटीजन जांच हुई, लेकिन इसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। इसका मतलब यह नहीं है कि जिला कोविड फ्री हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व अन्य महकमे के कर्मचारी जिले को कोविड फ्री बनाने की ओर अग्रसर हैं। जिले में मृत्युदर 0.8 फीसदी तक पहुंच गई हैं। बेहतर इलाज और दवाइयों से कोरोना को मात दी जा रही है। जनपद में प्लाज्मा थैरेपी भी सफल साबित हो रही है। जिम्स में प्लाज्मा बैंक बना हुआ है, जहां पर गरीब मरीजों को मुफ्त में प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। होम आइसोलेशन की सुविधा भी शुरू हो गई है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज होगा। वीडियो कॉल कर डॉक्टर हालचाल जानेंगे। साथ ही, प्रशासन भी उन पर नजर रखेगा। होम आइसोलेशन में मरीज कंट्रोल रूम में 18004192211 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें