फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से हिंडन नदी पार करते समय किशोर डूबा

विज्ञापन
हिंडन नदी में किशोर को ढूंढने के प्रयास में जुटी पुलिस व गोताखोर की टीम। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
नाव से हिंडन नदी पार करते समय किशोर डूबा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे हिंडन नदी में हैबतपुर निवासी 14 साल का किशोर डूब गया। किशोर अपने साथियों के साथ नाव में बैठकर नदी पार कर रहा था। एक तरफ से दूसरी ओर जाते समय वह अनियंत्रित होकर नाव से नदी में गिर गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोर किशोर की तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हिंडन नदी में इन दिनों पानी बढ़ गया है। हैबतपुर और गढ़ी चौखंड़ी के कुछ ग्रामीण एक से दूसरे किनारे पर जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करने लगे हैं। रविवार दोपहर कुछ बच्चे नाव में बैठकर नदी पार करने लगे। इसी दौरान हैबतपुर निवासी कासिम का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद वहीदुल अचानक अनियंत्रित होकर नाव से नदी में गिर गया। गहरे पानी और बहाव के कारण वह आगे बह गया। सूूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को नदी से दूर करते हुए गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई। पुलिस, एनडीआरएफ के जवान और गोताखोर किशोर को नहर में तलाशने में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका पता चला। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि किशोर की तलाश में टीम जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें