फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस सेक्टर में जितनी सुविधा, उतना ज्यादा रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस सेक्टर में जितनी सुविधा, उतना ज्यादा होगा रेट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मकान खरीदना महंगा हो जाएगा। 1 अप्रैल से सेक्टरों की आवंटन दरें बढ़ जाएंगी। प्राधिकरण बोर्ड ने सोमवार को यह फैसला लिया है। पहली बार सभी तरह के सेक्टरों को चार श्रेणी में बांटा गया है। सबसे अधिक सुविधा वाले सेक्टर को ए श्रेणी में रखा गया है। इस सेक्टर में संपत्ति की दरें सबसे ज्यादा होंगी।
चेयरमैन आलोक टंडन की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 117 वीं बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में सीईओ नरेंद्र भूषण, डीएम बीएन सिंह, यीडा की एसीईओ मोनिका रानी, ग्रेनो के एसीईओ दीपचंद व केके गुप्त सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले हुए, जिनमें से एक है संपत्ति की दरें नए सिरे से तय करना। ग्रेटर नोएडा में अब तक आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत, औद्योगिक सेक्टरों का एक ही रेट थे। पहली बार ए, बी, सी व डी श्रेणी में बांटकर रेट तय किए गए हैं। वाणिज्यिक संपत्ति को छोड़कर बाकी सभी की दरों में 10 से 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। ये दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों की श्रेणी तय करने के लिए बसावट, सेक्टर में विकास कार्य, मेट्रो व परिवहन की कनेक्टिविटी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि की सुविधा को ध्यान में रखा गया है, जिस सेक्टर में जितनी सुविधाएं हैं, उसे ए, बी, सी व डी श्रेणी में रखकर रेट तय किया गया है। बता दें कि बीते 29 नवंबर को बोर्ड बैठक के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उस समय इस प्रस्ताव को अगले बोर्ड बैठक में रखने की बात कहते हुए टाल दिया गया था।
आवासीय सेक्टर
मौजूदा रेट 23,100
नई श्रेणी आवंटन दर
ए 28,000
बी 27,000
सी 26000
डी 23,100
----------
बिल्डर सेक्टर
मौजूदा रेट 28230
नई श्रेणी आवंटन दर
ए 33,000
बी 32000
सी 31000
डी 28230
---------
औद्योगिक सेक्टर
मौजूदा रेट 10,790
नई श्रेणी आवंटन दर
ए 114000
बी 13000
सी 12000
डी 10,790
-------
संस्थागत
मौजूदा रेट 13,500
नई श्रेणी आवंटन दर
ए 17500
बी 14,000
सी 13,500
नोट--सभी सेक्टरों का रेट रुपये प्रति वर्ग मीटर में है। संस्थागत सेक्टर में तीन श्रेणी बनाई गई है।
--------
श्रेणी सेक्टर
ए अल्फा, बीटा, गामा डेल्टा
बी स्वर्णनगर, चाई-फाई, ओमेगा
सी ईटी, जीटा, म्यू, ज्यू
डी सेक्टर दो, तीन, चार आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें