फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: गुमराह न हों, अफवाहों से रहें दूर, लोगों को समझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सबहेड: डीएम और एसएसपी ने मुआयना किया, पुलिस व पीएसी चप्पे-चप्पे पर रही तैनात
एसएसपी ने ट्विटर पर भी रखी नजर, कई को जवाब दिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर दिल्ली व प्रदेश भर में मचे बवाल के बीच शुक्रवार को जिले में शांति रही, लेकिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस अलर्ट पर दिखी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और गुमराह न हों, ताकि शांति बनी रहे। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कई गलत सूचनाएं व अफवाहें फैलाई जा रही हैं। वहीं, सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी पुलिस नजर रख रही है। एसएसपी ने ट्विटर पर कई लोगों के ट्वीट का जवाब देते हुए शांति बरतने की अपील की।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने ट्विटर पर शुक्रवार को कई लोगों को आइना दिखाया। सबसे पहले एक ट्विटर हैंडल से लोगों से अपील की गई कि सभी लोग सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी पहुंचे। इस पर एसएसपी ने जवाब दिया कि यहां धारा 144 लगी हुई है और कानून व्यवस्था हाथ में न लें। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए एसएसपी ने लिखा कि आप एक जिम्मेदार नागरिक हैं और आपसे यह उम्मीद नहीं है। इसके बाद दोनों तरफ से ट्विटर वार चली। इसके बाद विनोद के समर्थन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी कूद गए। संजय सिंह ने लिखा कि सीएए के बारे में भ्रम कौन फैला रहा है। केंद्र सरकार कुछ कह रही है और अमित शाह कुछ कह रहे हैं। भाजपा आईटी सेल वाले खुलेआम नफरत फैला रहे हैं वह आपको जिम्मेदार नहीं दिख रहे हैं। विनोद कोई जानकारी शेयर करें तो गैरजिम्मेदार नजर आते हैं। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर भड़काऊ पर्चे का ट्वीट डालकर लिखा कि कई मस्जिदों के बाहर ये पर्चे बांटे जा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए एसएसपी ने लिखा कि भड़काऊ पर्चे को ट्वीट करके आपने इस भड़काऊ चीज को सब तक पहुंचा दिया जो इसे बांट रहे थे। इससे माहौल खराब हो सकता है। आप अपनी बात बिना पर्चा ट्वीट किए भी पहुंचा सकते हैं। इस पर्चे को ट्वीट से हटाकर पुलिस का शांति बनाने में सहयोग करें। इसके बाद इसे ट्विटर से हटा लिया गया।
विज्ञापन

संगीनों के साए में अदा हुई नमाज
नोएडा में सेक्टर-8 सहित अन्य मस्जिदों में शांतिपूर्ण नमाज अता की गई। जुमे की नमाज होने के कारण सेक्टर-8 जामा मस्जिद, सेक्टर-54, ककराला, सेक्टर-50 आदि मस्जिदों पर सुबह से ही पुलिस व पीएसी की तैनाती थी। सेक्टर-8 स्थित जमा मस्जिद में दस हजार से अधिक लोग नमाज के लिए आते हैं। लिहाजा, यहां क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में पर सवा सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। मस्जिद की तरफ आने वाले रास्तों पर बेरीकेड लगाए गए थे। ऊंचे-ऊंचे भवनों से भी पुलिस ने नजर रखी।
विज्ञापन

----------------
डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
आसपास के जिलों व दिल्ली में हिंसा होने के बाद डीएम व एसएसपी ने जनपद में सुरक्षा का जायजा लिया। वे पल पल सभी जगहों का अपडेट लेते रहे। इससे पहले नमाज के पहले डीएम बीएन सिंह व एसएसपी वैभव कृष्ण कई मस्जिदों का दौरा किया। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद भी दोनों अधिकारी पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था को देखा और नागरिकों से बातचीत की। दरअसल, बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि मस्जिदों के आसपास कुछ असामाजिक तत्व भड़काऊ पंफ्लेट बांट रहे हैं। इस पर पुलिस रात में ही सतर्क हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें