फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आर्म रेस्लिंग, बॉडी बिल्डिंग में गौतमबुद्ध नगर को आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
29वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता... आठ जिलों के 232 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी




ग्रेटर नोएडा। सहारनपुर में हुई 29वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन गौतमबुद्ध नगर के आठ बॉडी बिल्डरों ने आठ पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। उन्होंने यह पदक आर्म रेस्लिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जीते हैं।
बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा प्रतियोगिता (पुरुष) में 60-65 किग्रा वर्ग में निभर्य चौधरी, 65-70 किग्रा वर्ग में मोहित, 70-75 किग्रा वर्ग में जयदीप और 75-80 किग्रा में रवि नैन ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह आर्म रेसलिंग स्पर्धा (महिला) में 55 किग्रा में अन्नू ने स्वर्ण और 50 किग्रा में सोनिया, 60 किग्रा में स्वाति, 80 किग्रा में मोनिका ने रजत पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता 11 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इसमें आठ जिलों के 232 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में गौतमबुद्ध नगर और आर्म रेसलिंग स्पर्धा में मेरठ अव्वल रहा। शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें