दादरी (संवाद)। नगर के आमका रोड स्थित सेंट्रल कॉन्वेंट स्कूल में यूनेस्को क्लब का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। विभिन्न संगीत एवं कला, विद्यालयों, बोर्डिंग स्कूलों, तकनीकी संस्थानों तथा शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। सेंट हुड कन्वेंट स्कूल में पहुंचे अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। गॉड ऑफ ऑनर, तिलक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आगंतुकों का भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनकी नवाचार क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र शिशौदिया, एच के शर्मा, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।