संवाद न्यूज एजेंसी
-गौतमबुद्ध नगर ने 9 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीते, यूपी से करीब 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
नोएडा। मेरठ में चल रही स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर टीम के खिलाड़ियों ने 18 पदक अपने नाम किए। तीन दिवसीय चैंपियनशिप का बुधवार को आईआईएमटी कॉलेज में समापन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश से करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
सीनियर पुरुष वर्ग में उमेश जोशी ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, अनूप गोपाल कृष्णन ने 83 किलो वर्ग में किक लाइट में स्वर्ण व लाइट कॉनटैक्ट में स्वर्ण और अद्वैत कुमार राणा ने 84 किलो वर्ग में किक लाइट में स्वर्ण व लाइट कॉन्टैक्ट में स्वर्ण पद हासिल किया। चिल्ड्रन कैडेट वर्ग में अयांश शर्मा ने 21 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तनय जोशी ने 21 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। मायरा जोशी ने रजत पदक अपने नाम किया। नैतिक कुमार ने 28 किलो वर्ग में स्वर्ण और मयंक ने कांस्य पदक जीता।जूनियर वर्ग में सुजल सिंह राजपूत ने 51 किलो वर्ग में किक लाइट में कांस्य और लाइट कॉन्टैक्ट में रजत पदक हासिल किया। कुशराज चौहान ने कांस्य और सुबोध सागर ने इसी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
ओल्डर कैडेट वर्ग में रजत चौहान ने 47 किलो वर्ग में लाइट कॉनटैक्ट में स्वर्ण और किक लाइट में कांस्य पदक जीता। वहीं हिमांशु सिंह ने 52 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। पीयूष सिंह और आयुष तिवारी ने भी 47 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव जफर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। जिनके लिए जल्द ही विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष तहजीम खान ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कोच, रेफरी, तकनीकी टीम और स्टाफकर्मियों का आभार जताया।
कोट
खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का नतीजा है कि जिले की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 पदक जीते। -जफर खान, महासचिव जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन