विजेता टीम को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन की देखेरख में कानपुर रोड स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्ध नगर टीम ने टीम चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्विमिंग के निदेशक रविन कपूर ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
आयोजन में यूपी ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा सहित जितेंद्र सोनकर, सचिन त्रिपाठी, अशुतोष त्रिपाठी, रविंद्र सोनकर एवं नीरज मिश्रा मौजूद रहे। एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा के अनुसार इस चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखायेंगे। उत्तर प्रदेश टीम आगामी 10 से 12 अक्तूबर को भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
परिणाम
जूनियर बालक: हरीथ ओब्राय (गौतम बुद्ध नगर)- स्वर्ण, समीर सिंह (लखनऊ)- रजत, प्रियांशु करकोटी (बरेली) - कांस्य।
जूनियर बालिका: रोजल खान (बरेली)- स्वर्ण,
सब-जूनियर बालक: अंश खोराना (लखनऊ) - स्वर्ण, अर्गदीप बिस्वास (लखनऊ) - रजत, शिशुपाल प्रजापति (देवरिया) - कांस्य।
सब-जूनियर बालिका: गीतिका चौहान (गौतम बुद्ध नगर) - स्वर्ण, आन्या सांगवान (गौतम बुद्ध नगर) रजत, सृष्टि तिवारी (लखनऊ) - कांस्य