माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रामाज्ञा स्कूल में जारी सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को कई मैच खेले गए। इस दौरान आगरा ने मेरठ को 2/16, गाजियाबाद ने प्रयागराज को 11/22 ,गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 10/11, आगरा ने सहारनपुर को 11/23, गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 2/6 से हरा दिया। वहीं, सहारनपुर ने मेरठ को 2/0 से हरा कर जीत दर्ज की।
मंगलवार यानी प्रतियोगिता के तीसरे दिन जीत दर्ज करने वाली टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमों को दो पूल-ए और बी में बांटा गया है। पूल-ए में गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा हैं। वहीं, पूल-बी में हापुड़, प्रयागराज, गाजियाबाद, अलीगढ़ शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य रेफरी ऋषभ बत्रा, विनय पंवार, सौरभ कुमार, सोहित पंवार, वाहिद खान, विजय कुमार, अंजुम मलिक, सुमित नागर आदि मौजूद रहे।