फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौरी ने अंशिका को, अनुराग ने पवन को हराया

विज्ञापन
09 निजामाबाद में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
रानी की सराय। बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अमरजीत यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं अशोक कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में अनुराग यादव ने पवन यादव को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आजमगढ़ के साथ मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, अंबेडकरनगर तथा अयोध्या के नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में चंडई के दिव्यांशु, निजामाबाद के हिमांशु, मऊ के कृष्णा, इंद्रेश, निलेश, आजमगढ़ के बृजेश, अयोध्या के बबलू, साहबलाल, अजीत, जौनपुर के धीरज, अंबेडकरनगर के गौरव ने शानदार प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग में निजामाबाद की गौरी प्रजापति ने मुहम्मदपुर की अंशिका को हराया। वहीं अमौड़ा की काजल, निष्ठा व स्टेडियम की प्रीति चौहान सहित तान्या, कमल, लक्ष्मी, आरूषि, दृष्टि तथा निधि के बीच हुए मुकाबले काफी रोमांचक रहे। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक अरविंद यादव और अमरजीत यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। निर्णायक की भूमिका पप्पू यादव व गणेश यादव ने निभाई। इस अवसर पर प्रधान हंसराज यादव, विश्वास यादव, कृष्णकांत यादव, चंद्रदेव, अशोक, संतोष आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें