फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश से 31 घंटे की पूछताछ के बाद मिली सिर्फ दो नंबर प्लेट-

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश से 31 घंटे की पूछताछ के बाद मिली सिर्फ दो नंबर प्लेट
विज्ञापन

नोएडा। गौरव चंदेल हत्याकांड में मिर्ची गैंग के बदमाश उमेश की 31 घंटे की पुलिस रिमांड शनिवार शाम 5 बजे पूरी हो गई। 31 घंटे की पूछताछ के बाद थाना फेज थ्री पुलिस उमेश की निशानदेही पर गाजियाबाद के आकाश नगर स्थित एक नाले से कार की दो नंबर प्लेट ही बरामद कर पाई। एक नंबर प्लेट गौरव चंदेल की कार का है। जबकि दूसरा नंबर प्लेट फर्जी है। उधर, पुलिस ने शनिवार सुबह धौलाना थाना क्षेत्र में बहने वाले नहर में गौरव का लैपटॉप और आईफोन की खोजबीन की। लेकिन दोनों बरामद नहीं हो सकीं। थाना फेज-2 पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से शनिवार शाम करीब 5 बजे तक उमेश को रिमांड पर लिया था। शनिवार शाम पुलिस उमेश को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस डासना जेल छोड़ आई।
उमेश ने रिमांड पर हत्याकांड का घटनाक्रम बताया
उमेश ने 31 घंटे की रिमांड के दौरान गौरव चंदेल हत्याकांड का घटनाक्रम बताया। उमेश ने पुलिस को बताया कि घटना के समय आशु के अलावा उसके पास भी तमंचा था। वे लोग गौरव की हत्या नहीं करना चाहते थे। आशु ने उसे छुड़ाने के लिए पहले गौरव के सिर पर पीछे से तमंचे की बट मारी थी। इसके बाद भी जब गौरव ने उसे नहीं छोड़ा तो आशु ने पीछे से उसके सिर पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने पर गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आशु के ठिकानों के बारे में नहीं मिली ज्यादा जानकारी
पुलिस को उम्मीद थी कि उमेश को रिमांड पर लेने के बाद उन्हें आशु जाट के ठिकानों का पता चल जाएगा। लेकिन उमेश ने आशु जाट के ठिकानों के बारे में पुलिस को कुछ खास नहीं बताया है। उमेश ने पुलिस को आशु जाट के गांव और दिल्ली के बुराड़ी ठिकाने के बारे में ही बताया है। इन ठिकानों के बारे में पुलिस को पहले से ही पता है।
आशु नहीं करता मोबाइल प्रयोग
उमेश ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि आशु मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता है। वह एक जगह पर ज्यादा समय पर रुकता भी नहीं है और अपने साथियों पर विश्वास भी नहीं करता। यही कारण है कि वह समय-समय पर अपने साथियों को भी बदलता रहता है। उसे कहां जाना है और किसके साथ जाना, इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं होती है।
विज्ञापन

ये था मामला
6 जनवरी रात को पर्थला से गौड़ सिटी जाने वाले रोड पर गुरुग्राम की कंपनी में मैनेजर व गौड़ सिटी निवासी गौरव चंदेल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश पर्थला-गौड़ सिटी के सर्विस रोड स्थित हिंडन विहार स्टेडियम के किनारे गौरव का शव फेंककर उनकी कार, नकदी, दो मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। मामले में फेज-3 थाने में हत्या, सबूत मिटाने और लूट का केस दर्ज किया था। एसटीएफ को गौरव का एक मोबाइल 16 जनवरी को हैबतपुर और गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर से कार मिली थी। वहीं से कार भी बरामद हुई थी। हापुड़ पुलिस ने 26 जनवरी को गौरव के आरोप में मिर्ची गैंग के बदमाश उमेश और गैंग के मुखिया आशु जाट की पत्नी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें