फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए चाइना कट होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए चाइना कट होगा बंद
विज्ञापन

नोएडा। अट्टा मार्ग को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस बड़ा बदलाव करने जा रही है। अट्टा और सेक्टर-18 बाजार के बीच पड़ने वाले चाइना कट को बंद किया जाएगा। कट बंद होने के बाद केवल अट्टा पीर से अट्टा अंडरपास के बीच वाहन सीधी आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, चाइना कट को पहले भी बंद किया गया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद ट्रैफिक पुलिस को कट खोलना पड़ा। जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस इस कट को बंद करने की तैयारी में जुट गई है। एडीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि मौका-मुआयना कर वैकल्पिक मार्ग तलाशे जा रहे हैं। ऑटो एक्सपो खत्म होने के बाद जल्द ही चाइना कट को बंद कर दिया जाएगा। कट बंद होने के बाद अट्टा पीर चौराहे से सेक्टर-18 बाजार में जाने वालों को सीधे जाकर सेक्टर-28 यू-टर्न से वापस आना होगा। अट्टा पीर चौराहे से दायीं ओर मुड़कर सेक्टर-18 बाजार जाने का विकल्प भी वाहन चालकों के पास होगा। इसी तरह सेक्टर-18 बाजार के अंदर से अट्टा अंडरपास की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को चाइना कट से बायीं ओर मुड़कर अट्टा पीर चौराहे से यू-टर्न लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें