जेवर की 22डी सोसाइटी में बिछने लगी गैस पाइपलाइन, निवासियों को मिलेगी राहत
- कई महीने बाद दोबारा शुरू हुआ कार्य, सिलिंडर की परेशानी से मिलेगी राहत
आशीष शर्मा / पुनीत कुमार
यमुना सिटी। जेवर की 22डी सोसाइटी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम दोबारा शुरू हो गया है। इससे सोसाइटी के निवासियों को रसोई गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। निवासी कई महीनों से पाइपलाइन बिछने का इंतजार कर रहे थे। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि अभी तक गैस सिलिंडर खत्म होने पर उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ता था। कई बार सिलिंडर लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इससे समय बर्बाद होता था और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते थे। पाइपलाइन से गैस की सुविधा शुरू होने पर बार-बार सिलिंडर मंगाने और उसके खत्म होने की चिंता से छुटकारा मिलेगा।
मई-जून में शुरू हुआ था काम-
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम मई या जून में शुरू किया गया था। उस समय परिसर में गड्ढे खोदकर पाइप उनके पास रख दिए गए थे, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद करीब चार से पांच महीने तक काम बंद रहा। अब दोबारा काम शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि इस बार पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अधूरा काम होने से परिसर में भी परेशानी होती थी।
निवासियों ने बताई परेशानी-
कई महीनों से सोसाइटी के निवासी गैस पाइपलाइन का इंतजार कर रहे थे। काम शुरू होने से अब राहत मिलने की उम्मीद है। - हरिकांत शुक्ला
गैस सिलिंडर खत्म होने पर घंटों लाइन में लगना और कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। पाइपलाइन शुरू होने से परेशानी दूर होगी। - निर्भय
गैस खत्म होने पर काम पर जाने में भी दिक्कत होती थी। पाइपलाइन से घरों में गैस मिलने पर समय की बचत होगी। - विनोद
कुछ महीने पहले काम शुरू होकर बंद हो गया था। उम्मीद है कि इस बार काम अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा और जल्द पूरा होगा। - मोहित
जेवर की 22डी सोसाइटी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।
जेवर की 22डी सोसाइटी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।
जेवर की 22डी सोसाइटी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।
जेवर की 22डी सोसाइटी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।