फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट का असर: मिड डे मील की थाली से रोटी गायब

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 104 स्थित प्राथमिक विघालय में मिड्डे मील लेते बच्चे । संवाद
विज्ञापन
- कई स्कूलों में बदला मेन्यू, संस्था ने कहा सिलेंडर की कमी से रोटी नहीं बन रही, दी जा रही तहरी
विज्ञापन

- मेन्यू में सप्ताह में दो दिन रोटी देने का है नियम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा /ग्रेटर नोएडा/ यमुना सिटी।
गैस संकट का असर अब परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्कूलों में बच्चों की थाली से रोटी गायब हो गई है। सोमवार को कई जगहों पर तय मेन्यू की बजाय तहरी परोसी गई।
सोमवार को मीड डे मील के मेन्यू में चावल, सब्जी, रोटी और फल शामिल होता है। वहीं कई स्कूलों में इसकी जगह चावल आधारित भोजन दिया गया। प्राथमिक विद्यालय चौड़ा में बच्चों को तहरी और केला वितरित किया गया। मामले में जब स्कूल प्रबंधन ने सप्लायर से बात की तो उन्हें गैस किल्लत की वजह से मेन्यू में बदलाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह पर्थला खंजरपुर के कंपोजिट विद्यालय में भी बच्चों को चावल, सब्जी और केले दिए गए। यहां भी मेन्यू से रोटी गायब रही। हालांकि, कुछ स्कूलों में स्थिति सामान्य दिखी। हाजीपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन दिया गया। यहां बच्चे अपना लंच बॉक्स में मिड डे मील लेते दिखे। विद्यालय की प्रिंसिपल मीना के अनुसार करीब 200 बच्चों के लिए नियमित रूप से मिड डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है।

छात्रों ने कहा, कई दिनों से नहीं मिल रही रोटी
ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक विद्यालय नवादा में 101 छात्रों के लिए भोजन लंच से करीब एक से डेढ़ घंटे पहले ही स्कूल पहुंचाया गया। एक बाल्टी में सब्जी और चावल मिलाकर रख दिया गया था, जबकि दूसरे बर्तन में केले रखे थे। सुबह करीब 10:30 बजे लंच की घंटी बजी। छात्रों ने पहले अपनी प्लेट पानी से धोई, जिसके बाद शिक्षकों ने उन्हें सब्जी-चावल परोसा। हालांकि भोजन की मात्रा कम होने के कारण कई छात्रों को लंच नहीं मिल सका। यहां छात्रों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से रोटी नहीं दी जा रही है। इस पर स्कूल की एक शिक्षिका ने बताया कि गैस संकट की वजह से यह स्थिति है। गैस की सप्लाई सामान्य होने के बाद फिर से रोटी मिलने लगेगी।


जेवर के स्कूलों में भी यही स्थिति
जेवर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील की थाली से रोटी गायब होती जा रही है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई स्कूलों में रोटी भेजना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे नन्हे-मुन्ने छात्रों को पूरा भोजन नहीं मिल पा रहा।
कोट

मामले की जांच कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी को गैस सिलिंडर को उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी लिखा गया है। छात्रों के खाने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन


12 एनजीओ स्कूलों में उपलब्ध करा रही मिड डे मील

जनपद में 12 एनजीओ की ओर से छात्रों को मिड डे मील के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मेन्यू के तहत हफ्ते में 2 दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को रोटी दी जाती है।

नोएडा। सेक्टर 104 स्थित प्राथमिक विघालय में मिड्डे मील लेते बच्चे । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें