ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को राजस्व विभाग के कामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व वादों का समय से निस्तारण करने की मांग की। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि अदालतों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना होगा। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी। ब्यूरो