फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के ध्यानार्थ::::::::: गारमेंट्स शोरूम के मैनेजर पर 2.92 लाख के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। फ्रेंचाइजी शोरूम कोट्टैल मिलानो के मालिक ने पूर्व मैनेजर पर 2.92 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मिंटू करन भाटी निवासी मकौड़ा गांव का आरोप है कि जगत फार्म में कपड़े का शोरूम है। जिसका संचालन भाई करता है।
विज्ञापन

शोरूम पर जितेंद्र सिंह निवासी मेरठ को मैनेजर के पद पर रखा था। जितेंद्र सिंह को शोरूम सौंपने से पहले शोरूम में रखे स्टॉक के बारे में पहले से ही अवगत कराया था। बावजूद जितेंद्र शोरूम से हुई बिक्री से प्राप्त रुपये को कंपनी के अकाउंट में जमा नहीं कराता था। उसने बिक्री के 65 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए थे। कंपनी के एरिया सीनियर मैनेजर से ऑडिट कराने की बात से वह 16 नवंबर 2024 को शोरूम छोड़कर चला गया। साथ ही मोबाइल फोन बंद कर लिया। बार-बार बुलाने पर भी नहीं आया। ऑडिट में शोरूम के स्टॉक से 72 पीस कपड़े के कम मिले। इनकी कीमत 2 लाख 27 हजार 47 रुपये है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें