फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गढ़ी गोल चक्कर होगा छोटा, सेक्टर-73 यू-टर्न हो जाएगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण ने एफएनजी और उद्योग मार्ग की योजना तैयार की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-69 के पास बने गढ़ी गोलचक्कर का आकार छोटा होगा। ऐसा होने से सड़क चौड़ी हो जाएगी और वाहन आसानी से निकल सकेंगे। यहां पर सुबह-शाम व्यस्त समय में जाम की स्थिति रहती है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इससे जाम की समस्या कम होगी। इसके साथ ही एफएनजी पर और भी कई बदलाव ट्रैफिक के लिए होंगे। सबसे बड़ा बदलाव उद्योग मार्ग पर सेक्टर-73 के सामने बने यू-टर्न बंद करने के लिए होना है। एक साल बाद फिर इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन




प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यअभी एफएनजी पर गढ़ी गोलचक्कर के पास ही छिजारसी की तरफ जाने के लिए सर्विस रोड का कट खुला हुआ है। इससे गोलचक्कर से जाने वाले व ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से जाने वाले वाहन फंसते हैं। ऐसे में इस कट को बंद किया जाएगा। छिजारसी की तरफ थोड़ा आकर जाकर सर्विस रोड के लिए कट खोला जाएगा। गढ़ी गोलचक्कर से छिजारसी की तरफ जाते समय पुल पर चढ़ते समय भी सड़क चौड़ी की जाएगी। इसके साथ ही पर्थला फ्लाईओवर से सोरखा व अन्य स्थानों की ओर जाने के लिए अभी कट खुला हुआ है। यह ठीक ढंग से यू-टर्न के रूप में नहीं बना हुआ है। इसको ग्रेनो वेस्ट की तरफ थोड़ा आगे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें