फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गांजा तस्करी करने वाले अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐप से बेचते थे गांजा, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। ऐप के माध्यम से एनसीआर में गांजा बेचने वाले गिरोह के 5 बदमाशों को सेक्टर-20 पुलिस ने शनिवार सुबह सेक्टर-27 स्थित फार्चून होटल के पास से कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से 27 लाख रुपये कीमत का गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस अब उन लोगों की सूची तैयार कर रही है जिन्हें गांजा सप्लाई किया जा रहा है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि नोएडा में एक गिरोह ऑनलाइन डिमांड पर गांजा तस्करी कर रहा है। ब्रॉडकास्ट ग्रुप और ऐप बनाकर युवाओं और विशेषकर छात्रों को जोड़ रखा है। ऑनलाइन डिमांड करने पर केवल ग्राहक और गांजा तस्कर को ही इसकी जानकारी होती थी। ऑर्डर मिलते ही होम डिलीवरी की तरह बाइक से संबंधित व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाता था। शनिवार सुबह आरोपी गांजे की खेप लेकर सरगना के मकान पर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-19 स्थित हिमांशु पंवार, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी प्रिंस, सेक्टर-71 निवासी रोहित, सेक्टर-20 निवासी अमन श्रीवास्तव और सेक्टर-27 निवासी विशाल तिवारी के रूप में हुई। सभी आरोप ग्रेजुएट हैं। हिमांशु गिरोह का सरगना बताया जाता है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह रोजाना लाखों रुपये का गांजा बेचता था। आरोपी पहले होटल में डील करते और माल देकर चले जाते थे। लेकिन होटल बंद होने की वजह से सड़कों पर मुलाकात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में भी पहुंचाया जाता था नशा
तस्कर नोएडा ही नहीं बल्कि ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाकों और शिक्षण संस्थानों में भी गांजा पहुंचाते थे। शैक्षिक संस्थाओं में सप्लाई के लिए शनिवार और रविवार के दिन निर्धारित थे। यदि किसी को ज्यादा जल्दी होती तो तुरंत गांजा मुहैया कराते थे। पुलिस के अनुसार नोएडा और नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित कई बड़े शिक्षण संस्थानों तक गांजे की खेप पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें