फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट में नामजद चार बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित पी-2 सेेक्टर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स केे इंडियन बैंक में लूटपाट करने वाले चार बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। बदमाशों पर बैंक लूट के अलावा नकली करेंसी चलाने में संलिप्त होने का आरोप है।
विज्ञापन

6 अक्तूबर को बैंक की शाखा घुसकर बदमाशों ने कैशियर आयुषी से 2.16 लाख और रुपये जमा करने आए कोल्डड्रिंक कारोबारी अंकुश से 1.74 लाख लूट लिए थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर सात मिनट तक बैंक में लूटपाट की जो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर सुरक्षाकर्मी को घायल कर दिया था, लेकिन उसकी बंदूक नहीं ले गए। बाद में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए जानकारी दी थी कि सूरजपुर के खेड़ी गांव निवासी देवराज उर्फ चीता, कासगंज के मानवेंद्र उर्फ मोनू, सदरपुर नोएडा के अनुज दुबे और खेड़ी गांव के ही अमित ने वारदात को अंजाम दिया है। बीटा-2 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्यारोपी देवराज समेत दो आरोपियों को हापुड़ पुलिस ने जेल भेजा था। अब पुलिस ने चारों आरोपियों पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें