फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-49 पुलिस ने की कार्रवाई मोबाइल, स्मार्टवॉच, नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने और एप से रुपये ट्रांसफर कराने वाले गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियोंं को दबोचा है। उनके कब्जे से मोबाइल, चार्जर, स्मार्टवॉच, आधार कार्ड, 2300 रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि 29 जून को एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-50 के पास कुछ लोगों ने कार में बिठाकर उससे नकदी, मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक आदि छीन लिए। उसने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल का लॉक खुलवाकर ऐप के माध्यम से रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-50 के सामने से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान अमित, नितिन, विवेक और ऋषि के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी सेक्टर-141 नोएडा में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी दोस्त हैं और दिल्ली-एनसीआर में मजदूरी और चालक का काम करते थे। अधिक पैसा कमाने के लालच में उन्होंने राहगीरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें