फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडावासियों के लिए प्रयागराज पहुंचना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी 12 घंटे लगते हैं, नए रास्ते से सफर करीब तीन घंटे कम होगा
विज्ञापन

-फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से शहरवासियों के लिए प्रयागराज का सफर आसान होगा। जहां अभी नोएडा से प्रयागराज पहुंचने में करीब 12 घंटे लगते थे, लोग जाम और खराब सड़कों की समस्या से जूझते थे, वहीं, यह सफर घटकर करीब नौ घंटे का रह जाएगा। शहरवासी कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा। बता दें कि कुंभ के समय शहर के अधिक संख्या में लोग प्रयागराज जाते हैं।
विज्ञापन



लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार था। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर से पूर्वांचल की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। -मुकुंद मिश्रा, लोटस पनाश सेक्टर 110
विज्ञापन


प्रयागराज जाने के लिए काफी पेरशानी होती थी। कुंभ के मौके पर जाम में फंसे थे अब ऐसी दिक्कत नहीं होगी। -मुकेश गुप्ता, सेक्टर 78, एसोटेक विंडसर कोर्ट

हालांकि गंगा एक्सप्रेसवे से जाने के लिए मेरठ जरूर जाना पड़ेगा लेकिन सफर बेहतर हो जाएगा। -डॉ. कुसुम पथरिया, सेक्टर 44 कार्तिक कुंज

अब शहरवासियों के पास दूसरा विकल्प भी हो गया है। उन्हें अब सिर्फ यमुना एक्सप्रेसवे पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। -सुखबीर सिंह, सेक्टर 82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें