- मध्यप्रदेश से लाकर करते थे सप्लाई, 15 अवैध अर्ध-स्वचालित पिस्तौलें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये मध्यप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर व अन्य जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन व 15 अवैध अर्ध-स्वचालित पिस्तौलें बरामद की हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त कृष्ण कुमार के अनुसार एसीपी राहुल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनुकूल पंवार और इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार की टीम ने जिन दो आरोपियों मध्यप्रदेश निवासी मुर्तजा खत्री (31) पुत्र मोहम्मद अयूब (31) और वसीम कुरैशी (25) पुत्र वकील (25) को गिरफ्तार किया है वह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इस टीम ने कई महीनों की जांच के बाद मिली एक सूचना पर दोनों को 5 सितंबर को बुराड़ी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ये दोनों मध्य प्रदेश स्थित एक हथियार आपूर्तिकर्ता को अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पहुंचाने दिल्ली आए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने अवैध हथियार मध्य प्रदेश स्थित एक सप्लायर से खरीदे थे। दोनों ने पिछले 4-5 सालों से अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति में शामिल हैं। ये पिस्तौल की खेप उसके संपर्क रोशन को देने के लिए बुराड़ी, दिल्ली आए थे। वे आमतौर पर एक पिस्तौल 15,000 रुपये में खरीदते थे और उसे 25,000 रुपये में आगे बेचते थे।
आरोपियों का विवरण
मुर्तजा खत्री मध्य प्रदेश के बड़वानी का रहने वाला है। उसने तीसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। वह अपने दोस्त वसीम कुरैशी के संपर्क में आया, जिसने उसे अवैध हथियारों की आपूर्ति करने का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित हथियार आपूर्तिकर्ता के विभिन्न संपर्कों को अवैध हथियारों की आपूर्ति शुरू कर दी। वह पिछले 5 सालों से हथियारों की तस्करी में शामिल है। मुर्तजा खत्री पूर्व में 8 और वसीम कुरैशी पूर्व में 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।