- 13 मोबाइल बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पीजी व घरों से लैपटॉप व मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, लूट और चोरी के 13 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस इनके साथियों का पता लगा रही है।
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को पीजी व मकानों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी समीर, सुंदरनगरी निवासी अमन और मुस्तफाबाद निवसी जावेद के रूप में हुई है। अमन मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है, सरगना जावेद है। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 13 केस हत्या, डकैती, लूट और चोरी की धाराओं में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ये अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सलीम अपने साथियों अमन और जावेद के साथ सुबह पीजी रेकी करते हैं। इसके बाद जब पीजी में साफ सफाई चल रही होती है उस वक्त पीजी का गेट खुला रहता है। तब अंदर घुसकर लैपटॉप व मोबाइल चुराते थे। चोरी के मोबाइल को पश्चिम बंगाल और बिहार समेत अन्य राज्यों में बेचते हैं।