फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद मकान और फ्लैट में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान और फ्लैट में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा
विज्ञापन


सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर-62 फ्लेक्स अपार्टमेंट में हुई चोरी का खुलासा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कार से रेकी करने के बाद सोसाइटियों में बंद पड़े फ्लैट और सेक्टर के मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सेक्टर-62 के फ्लेक्स अपार्टमेंट में पिछले दिनों एक फ्लैट से हुई चोरी का भी खुलासा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाली कार और चोरी का सामान बरामद हुआ है। तीनों पर 40 से अधिक मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई अन्य राज्यों में 150 से ज्यादा ऐसी चोरी की हुई हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित फ्लेक्स अपार्टमेंट की दीवार के तार काटकर चोर सोसाइटी के अंदर घुसे थे और एक फ्लैट से लाखों का सामान, गहने और नकदी चोरी कर ले गए थे। वारदात को पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया था। इसके बाद में एक टीम गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई। शनिवार को यह गैंग सेक्टर-62 डी पार्क के पास पकड़ा गया। इनमें चोरों की पहचान दिल्ली के भलस्वा कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ अनिल और बबलू उर्फ कलुआ उर्फ संतोष उर्फ सोमचंद उर्फ पंकज उर्फ कल्टा व रोहिणी निवासी रघु उर्फ गोलू उर्फ रौकी, उर्फ कुलदीप, उर्फ पवन के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट, गहने, आठ घड़ी, चांदी के गिलास, लैपटॉप, कटारी, नकदी, भगवान की मूर्ति और पेचकस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों ही आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। आरोपी फ्लैटों और मकानों के अलावा मंदिरों में भी चोरी करते हैं।
विज्ञापन


नाम बदलते रहते थे बदमाश

पुलिस के मुताबिक, तीनों सात साल से चोरी की वारदात कर रहे हैं। तीनों ने अपने कुछ अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अपने एक से अधिक नाम इसलिए रखे हैं ताकि वह पुलिस की नजर से बचे रहें। आपराधिक इतिहास अलग-अलग नामों से दर्ज मिले। आरोपी बबलू उर्फ कलुआ के खिलाफ 19 केस वहीं पर दर्ज हैं। मोनू उर्फ अनिल पर एक केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। रघु और कलुआ कई बार जेल भी जा चुके हैं। जेल से बाहर आते ही तीनों फिर से वारदात करने लगते हैं। तीनों ही आरोपी अनपढ़ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें