नोएडा (संवाद)। शहर में गणेश चतुर्थी का शनिवार को अंतिम दिन रहा। जहां गणेश चतुर्थी का समापन पूरे हर्षोल्लास के साथ हुआ। शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में ढोल-नगाड़ों और गाने की धुनों पर भक्तों ने नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं की जुबां पर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।
इस दौरान सेक्टर-70 स्थित फ़र्स्टवन और विंसम परिवार ने मिलकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। डॉ. महिपाल सिंह ने कहा, बप्पा को पूरे दस दिनों तक स्थापित किया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद अब उन्हें अलविदा कहने बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होने आए हैं। इसी तरह सेक्टर 21ए में बनाए गए कृत्रिम तालाब और सेक्टर 62 में भी शहरवासियों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।