फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला कबड्डी ट्रायल पर शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। प्यावली ताजपुर गांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को नई जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय कबड्डी के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इस आयोजन को लेकर जिले की पुरानी और नई कबड्डी एसोसिएशन के बीच विवाद खड़ा हो गया है। पुरानी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नई एसोसिएशन पर बिना वैध रजिस्ट्रेशन के एसोसिएशन का संचालन करने का आरोप लगाया है। इसको बंद कराने की मांग को लेकर जिला खेल विभाग में लिखित में शिकायत दी है।


पुरानी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि उनकी एसोसिएशन पहले से ही एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के नई एसोसिएशन बना ली है और अब खिलाड़ियों के साथ भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उनकी ओर से रविवार को जो ट्रायल कराया जा रहा है, वह नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन पर लगाए गए आरोप बेबुनियादी हैं। उनकी संस्था का करीब 15 दिन पहले एकेएफआई में पंजीकरण हो चुका है। हमारे पास सभी जरूरी दस्तावेज और अनुमति हैं। खिलाड़ियों के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
- आकाश राणा, अध्यक्ष, नई जिला कबड्डी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें