आरोपियों में पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार, मोहम्मद शमीम, चंदन, कपिल शर्मा, राहुल, मोहम्मद जफरूल, पवन, मुकेश, शुभम, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, गजेंद्र, पवन मुंडा, नदीम, नितिन और सूरज शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि होटल उनके नेटवर्क का हिस्सा है और समय-समय पर इसमें कमरा किराये पर लेकर दांव लगाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, देवेश, सतेंद्र और सचिन गिरोह के सरगना हैं। तीनों मिलकर होटल व जुए का नेटवर्क चला रहे है। तीनों लगातार लोगों को होटल में बुलाते हैं और दांव लगवाते हैं। जुआ शुरू होने के बाद होटल का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया जाता था।
कई आरोपियों पर पहले से प्राथमिकी
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। सचिन गुप्ता के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ व मनोज कुमार के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज हैं। वहीं, मोहम्मद शमीम और कपिल शर्मा के खिलाफ पूर्व में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।