फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गेल ने शहर का 150 मीट्रिक टन गीला कूड़ा निस्तारण को दिया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गेल ने शहर का 150 मीट्रिक टन गीला कूड़ा निस्तारण को दिया प्रस्ताव
विज्ञापन

8 एकड़ जमीन मांगी, प्लांट लगाकर खुद के खर्च पर निस्तारण करने के लिए पेशकश की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) नोएडा से निकलने वाले गीले कूड़े का निस्तारण कर बायो सीएनजी गैस बनाने के लिए आगे आई है। गेल अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नोएडा प्राधिकरण दफ्तर गया।
विज्ञापन

यहां पर सीईओ डॉ लोकेश एम से मिलकर 150 मीट्रिक टन गीला कूड़ा प्रतिदिन निस्तारण करने का प्लांट लगाने की पेशकश की। अधिकारियों ने बताया कि देश के दूसरे शहरों में भी गेल की तरफ से ऐसे प्लांट लगाने की तैयारी है। प्लांट से निकलने वाली बायोमेथेन गैस को परिवर्तित कर नजदीकी सीएनजी या पीएनजी पाइप लाइन में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह पूरा प्लांट लगाने के लिए 8 एकड़ जगह की जरूरत होगी। प्राधिकरण को सिर्फ प्लांट तक कूड़ा छटनी के बाद पहुंचवाना होगा। प्राधिकरण के सीईओ ने गेल की टीम को जन स्वास्थ्य विभाग में भेजा। सीईओ ने बताया कि प्राधिकरण शहर से निकलने वाले कूड़े को दिन-प्रतदिन के हिसाब से शत प्रतिशत निस्तारण करने की योजना बना रहा है। एक और भी समूह ने सीएसआर के तहत 120 मीट्रिक टन प्रतिदिन की क्षमता का प्लांट लगाने की पेशकश की है। वहीं प्राधिकरण भी वेस्ट टू एनर्जी परियोजना पर तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें