फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-123 का लैंड यूज परिवर्तित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
(अनिवार्य खबर फोटो के साथ)
विज्ञापन

सेक्टर-123 का लैंड यूज परिवर्तित करने की मांग
सोसाइटी में विधायक के साथ जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित होम्स 121 सोसाइटी में विधायक पंकज सिंह के साथ जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोएडा सिटीजन फोरम ने विधायक से सेक्टर-123 का लैंड यूज परिवर्तित करने की मांग की।
विज्ञापन


नोएडा सिटीजन फोरम की सचिव गरिमा त्रिपाठी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण से संबंधित कोई भी प्लांट आबादी से 2 किलोमीटर दूर ही बनाया जाना चाहिए लेकिन नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सेक्टर 123 का लैंड यूज परिवर्तित करने की मांग की जा रही है। प्राधिकरण को जन-स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की भी कोई चिंता नहीं है। वह बस कूड़ा निस्तारण की योजनाओं को अलग-अलग नाम देकर क्षेत्र में शहरभर का कूड़ा डंपकर गाजीपुर जैसा हाल कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना चाहते हैं। शहरभर में अलग-अलग स्थानों पर कूड़े में आए दिन आग लगती रहती है, जिसका आज तक कोई ठोस हल नहीं निकल सका है। विधायक पंकज सिंह ने इस मांग को ध्यान से सुना एवं इसको अगले चरण तक ले जाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें