फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉलीवुड निर्देशक की फिल्म में नजर आएंगे गगनदीप

Wed, 05 Nov 2025 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गगनदीप सिंह डिडयाला।
विज्ञापन
लखनऊ। रुपहले पर्दे पर शहर की प्रतिभाएं हर दिन नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। यहां के युवा फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक युवा अभिनेता गगनदीप सिंह डिडयाला ने बॉलीवुड में छलांग लगाई है। कई वर्षों के संघर्ष के बाद अब वे हॉलीवुड निर्देशक बेन रेखी की आगामी फिल्म लास्ट मैन इन टॉवर में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। इन दिनों लखनऊ आए गगनदीप ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में अपने अब तक के कॅरिअर के बारे में विस्तार से बात की।
विज्ञापन

शहर के ओमेक्स सिटी में रहने वाले गगनदीप ने बताया कि लखनऊ में थियेटर से वर्ष 2016 से अभिनय की शुरुआत की। इससे पहले वे टीवी धारावाहिकों में सह निर्देशन से जुड़े हुए थे। सबसे पहले उन्होंने मशहूर निर्देशक मीरा नायर की वेब सीरीज ए सुटेबल ब्वॉय में काम किया। इसके बाद वेब सीरीज ग्रहण में भी काम किया। फिल्म धक धक में रत्ना पाठक शाह और दीया मिर्जा के साथ काम किया। एक अन्य वेब सीरीज हार्ट बीट्स में भी उनके काम की सराहना हुई।

गगनदीप ने कहा कि निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करने की उनकी बरसों पुरानी इच्छा फिल्म चमकीला में जाकर पूरी हुई। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहचाना जाने लगा। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी वेब सीरीज अपने राम में उन्होंने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद ही उन्हें भारतीय अमेरिकी मूल के निर्देशक बेन रेखी के साथ काम करने का ऑफर मिला।
विज्ञापन

सामाजिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है फिल्म

गगनदीप ने बताया कि बेन रेखी के निर्देशन में बन रही फिल्म लास्ट मैन इन टॉवर वर्ष 2011 में आए अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है। यह एक सामाजिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के टकराव को दर्शाया गया है। गगनदीप का किरदार इस कहानी में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। लेखक अरविंद अडिगा को द व्हाइट टाइगर उपन्यास के लिए बुकर अवाॅर्ड मिल चुका है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के संवाद अंग्रेजी और हिंदी में हैं। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग सिर्फ 20 दिनों में पूरी की गई। पूरी फिल्म मुंबई में ही शूट हुई है। उन्होंने कहा कि मेहनत और जुनून के दम पर कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें