फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूरा पैसा दिया, फिर भी सुविधाओं को तरसे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिक्का किमंत्रा ग्रीन्स में बिजली-पानी, लिफ्ट और सीवरेज की समस्या से नाराज लोगों ने बिल्डर कार्यालय घेरा
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-79 स्थित सिक्का किमंत्रा ग्रीन्स के सैकड़ों निवासियों ने शनिवार को बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर बिल्डर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। निवासियों ने बिजली, पानी, लिफ्ट, पार्किंग, सड़क और सीवरेज की समस्याओं पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि बार-बार बिजली गुल होती है, लेकिन समस्या की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता। पानी का टीडीएस 300 से अधिक रहने के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लिफ्ट में कई बार खराबी आने से हादसे का डर बना रहता है। नवीन कुमार ने बताया कि हर माह करीब पांच हजार रुपये मेंटेनेंस लिया जाता है, लेकिन सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ। सुनील ने लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। साहब सिंह राठी ने बताया कि खराब पानी के कारण बाहर से पानी मंगवाना पड़ता है। निवासियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा प्रदर्शन करेंगे। वहीं, बिल्डर प्रतिनिधि हरचरन सिंह ने समस्याओं पर काम चलने और जल्द समाधान का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें