फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: (संशोधित) सीबीएसई गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप में तैराकों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-तीसरे दिन 17 स्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, स्टेप बाय स्टेप स्कूल ने रिले में तीन स्वर्ण जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को तैराकों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 20 से 23 अगस्त तक चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन 17 स्पर्धाएं हुईं। इनमें 11 व्यक्तिगत और छह रिले स्पर्धाएं शामिल रहीं। विभिन्न आयु वर्गों में तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता का अंतिम दिन रविवार को होगा, जिसमें 18 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दिखा दम
50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के अंडर-11 वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की स्वस्ति ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 में सेंट थेरेसा स्कूल, काठगोदाम की श्रद्धा जोशी और अंडर-17 में खेतान पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद की इरा गौड़ विजेता रहीं। अंडर-19 में विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा की सिदक कौर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


100 मीटर बैक स्ट्रोक के अंडर-14 वर्ग में डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की श्रीजा सिंह, अंडर-17 में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून की मनस्वी पंवार और अंडर-19 में इसी स्कूल की इरा रावत ने पहला स्थान हासिल किया।
100 मीटर फ्रीस्टाइल में अंडर-11 वर्ग में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की अद्विता सिंह, अंडर-14 में गौड़ इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की अदित्री राय और अंडर-17 में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की शैला भाटी विजेता रहीं। अंडर-19 में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की इरा रावत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


रिले में स्टेप बाय स्टेप का दबदबा
4x50 मीटर मेडले रिले अंडर-11 में देहरादून पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम, गाजियाबाद ने बाजी मारी। 4x100 मीटर मेडले रिले के अंडर-14 वर्ग में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, मुरादाबाद, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 में स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा विजेता रहा। 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले अंडर-14 में डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद और अंडर-17 में स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें