फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, लोगोंं में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दरें
विज्ञापन

पेट्रोल -99.51

डीजल-92.84नो
सीएनजी-89.70

- तड़के सुबह जारी की गईं नई दरें, पेट्रोल पंप पर लड़खड़ा रही आपूर्ति


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पिछले 10 दिनों में ईंधन के दाम में तीसरी बार इजाफा होने से शहरवासियों में गुस्सा है। वहीं पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लग गई। दोबारा दरें न बढ़ जाएं इसके भय से लोगों ने वाहनों के टैंक फुल करा लिए।
विज्ञापन

सेक्टर-73 में रहने वाले नवीन सिंह ने कहा कि रोजाना गुरुग्राम नौकरी करने जाना पड़ता है। बाइक से जाने पर तेल काफी खर्च होता है। बीते कुछ दिनों में पेट्रोल के दाम इतने बढ़े कि 100 रुपये में अब सिर्फ एक लीटर की तेल मिल रहा है। सेक्टर-122 के रहने वाले रोहित ने बताया कि रेट बढ़ने से वाहन चलाना कम करना पड़ेगा नहीं तो इसमें ही खर्चा बढ़ जाएगा। उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर चौधरी ने बताया कि दाम बढ़ने की जानकारी तड़के सुबह प्राप्त हुई। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे, डीजल की कीमत में 91 पैसे और सीएनजी की कीमत में 1 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें