ग्रेटर नोएडा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि यूपी खादी व ग्रामोद्योग की खादी नीति के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए निशुल्क मोटराइज्ड दोना-पत्तल मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ परंपरागत कारीगरों और इसमें रुचि रखने वाले ग्रामीणों को दिया जाएगा। पात्रों की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से संबंधित समस्या के लिए 9599355293 और 9580503196 पर जानकारी ले सकते हैं। ब्यूरो