फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, महिला और बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-168 में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- गोल्डन ट्री एलिवेटेड रोड पर स्कॉर्पियो ने कार में मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला और उनके बच्चे घायल हो गए। सेक्टर-168 स्थित छपरौली मोड़ के पास एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, गोल्डन ट्री एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक में खड़ी कार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर निवासी 50 वर्षीय आशुतोष कुमार भगत 16 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से नोएडा आए थे। सेक्टर-168 स्थित छपरौली मोड़ के पास एक्सप्रेसवे पर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई पंकज कुमार भगत की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा शनिवार की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे गोल्डन ट्री एलिवेटेड रोड पर हुआ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी निवासी पारुल मित्तल बच्चों के साथ ब्रेजा कार से जा रही थीं। यातायात अधिक होने के कारण उनकी कार सड़क पर रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में पारुल और उनके बच्चों को चोटें आईं। पारुल की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करआरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें