फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के नाम पर कथित तौर पर बिना जानकारी और सहमति के बैंक खाता खोले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आकाश मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-16 स्थित निजी बैंक की शाखा में उनके नाम से 16 मार्च 2023 को बचत खाता खोला गया। उन्हें इस खाते की जानकारी तब हुई, जब आयकर रिटर्न दाखिल करते समय आयकर पोर्टल पर वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) में इस खाते से संबंधित जानकारी दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, जहां बैंक की ओर से खाते के उनके नाम पर खोले जाने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने न तो यह खाता खुलवाया और न ही इससे किसी तरह का लेनदेन किया। उन्होंने बैंक से मिली खाता खोलने की फाइल की जांच की तो उसमें लगे फोटो और हस्ताक्षर अपने नहीं होने का दावा किया। शिकायत के मुताबिक फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी उनके नहीं थे। बैंक की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट में दावा किया गया कि आवेदक ने शाखा में जाकर खाता खोलने का फॉर्म और केवाईसी दस्तावेज जमा किए थे तथा डेबिट कार्ड भी प्राप्त किया था। बैंक ने खाते से 2023 और 2024 में कुछ लेनदेन होने का भी उल्लेख किया। पीड़ित ने पुलिस से खाते की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फेज-1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें