फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने आईपीएस पति समेत ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आईपीएस पति समेत ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीडऩ का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने आईपीएस पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी शादी दिसंबर 2021 में बेंगलुरू निवासी आईपीएस शिवांशू राजपूत से हुई थी। परिजनों ने शादी में दो करोड़ से अधिक का खर्च किया था। सितंबर 2023 में महिला ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवांशु ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर सास ससुर और अन्य लोग भी परेशान करते थे। पति के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसका विरोध करने पर छोड़ने पर की धमकी देता है। पीड़िता ने आरोपितों के गलत रवैये के चलते डीसीपी महिला सुरक्षा गौतमबुद्ध नगर से शिकायत की। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें