फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब भी बेधड़क दौड़ रहीं सड़कों पर स्लीपर बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


- 28-30 सितंबर विशेष अभियान चलाकर फिर थम गई परिवहन विभाग की कार्रवाई, यात्रियों की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर 24 सितंबर को स्लीपर बस में आग लगने की घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई फिर किसी विशेष मुहूर्त के इंतजार में थम गई। 28-30 सितंबर के बीच परिवहन विभाग ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग को अंजाम दिया लेकिन उसके बाद कार्रवाई को फिर विराम लगा दिया। अब भी सड़कों पर बेधड़क स्लीपर बसें मानकों का उल्लंघन कर यात्रियों को लेकर चल रही हैं।
विज्ञापन

दिनभर शहर के अलग-अलग मार्गों से स्लीपर बसें गुजर रही हैं। चिल्ला बॉर्डर से प्रवेश लेते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते स्लीपर बसें गुजर रही हैं। इसके अलावा बॉटनिकल गॉर्डन, सेक्टर-37, 21ए, 52, 76, 61, 104, मॉडल टाउन इत्यादि स्थानों से बसें यात्रियों को बैठाकर चल रही हैं। इन बसों की छत पर लगे कैरियर के ऊपर काफी सामान भी लदा रहता है। दो फीट से ऊपर तक सामान लादकर इन बसों का संचालन किया जा रहा है फिर भी परिवहन विभाग इन बसों को नजरंदाज कर रहा है। इसके अलावा कई बसों में अब भी आपातकाल द्वार ठीक तरीके से नहीं खुल रहा है जिसके कारण अप्रिय घटना होने पर यात्रियों को बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्लीपर बसों की नियमित चेकिंंग की जा रही है। यात्रियों को बैठाने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे बसों को रुकने भी नहीं दिया जा रहा है।
-डॉ. उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें