फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मानसून से पहले पार्कों की बदलेगी तस्वीर, 40 सेक्टरों में दोबारा उगाई जाएगी नई घास

विज्ञापन
विज्ञापन
-लगातार आ रही पार्कों की शिकायत के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

-शुरूआत में लिए जाएंगे सेक्टर 1 से 10 तक के सभी पार्क

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पार्कों की खराब होती स्थिति को सुधारने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़े स्तर पर हरित सुधार अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत शहर के करीब 40 सेक्टरों के पार्कों में दोबारा नई घास उगाई जाएगी। अभियान की शुरुआत सेक्टर-1 से सेक्टर-10 तक के पार्कों से की जाएगी, जहां मानसून शुरू होते ही विशेष रूप से सुधार कार्य कराया जाएगा।


सेक्टरवासियों के अनुसार, गर्मी, पानी की कमी और लगातार उपयोग के कारण कई पार्कों में घास पूरी तरह सूख चुकी है। कई स्थानों पर मिट्टी उभर आने से पार्कों की सुंदरता प्रभावित हो रही है और लोगों को सुबह-शाम टहलने व बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरों के पदाधिकारियों की मिली शिकायतों के बाद उद्यान विभाग ने मानसून के दौरान बड़े स्तर पर री-ग्रासिंग अभियान चलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि बारिश का मौसम नई घास लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसी वजह से प्राधिकरण ने मानसून से पहले तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में सेक्टर-1 से 10 तक के प्रमुख पार्कों में मिट्टी समतल करने, सूखी घास हटाने और नई घास लगाने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें