फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती से नाराज युवकों ने बिजली घर पर तैनात कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित विश्नौली बिजली घर पर रात्रि के समय बिजली की कटौती से नाराज युवक पहुंचे। बिजली घर पर तैनात एसएसओ के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। मारपीट व अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते बिजली की कटौती से नाराज युवक बुधवार की रात्रि में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बिसनोली बिजली घर पर पहुंचे। बिजली कटौती से गुस्साए युवकों ने तैनात एसएसओ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान बिजली घर पर तैनात अन्य लोग भी आ गए। जिन्होंने मारपीट का विरोध किया। इस दौरान गाली-गलौज अभद्रता करने का वीडियो भी बना लिया गया।। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि बिजली घर पर तैनात एसएसओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें