फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिलासपुर में ‘अंधा मोड़’ बना हादसों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने मोड़ पर रिफलेक्टर लगाने की मांग
विज्ञापन


बिलासपुर (संवाद)। कस्बे में राजेंद्र इंटर कॉलेज और बस स्टैंड के बीच मुख्य दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर बना एल-टाइप मोड़ लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय लोग इस मोड़ को 'अंधा मोड़' बता रहे हैं, जहां दोनों ओर से तेज गति से आने वाले वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही स्पीड ब्रेकर या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर लाल रिफ्लेक्टर लगाना बेहद जरूरी है, ताकि रात के समय वाहन चालकों को मोड़ की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यहां हादसों का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। राजेंद्र इंटर कॉलेज पास में होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा यहां विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह द्वारा बस शेल्टर भी बनवाया गया है, जहां यात्री बसों का इंतजार करते हैं। ऐसे में यहां खड़े यात्रियों और छात्रों के साथ किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें