फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुविधाएं शून्य, बिल पूरे... इकोटेक-6 के उद्यमियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में
विज्ञापन
अमर उजाला संवादफोटो
विज्ञापन

यह कैसी व्यवस्था: हर 2000 रुपये देकर निजी वेंडर से उठवा रहे कूड़ा
-औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-6 के उद्यमियों ने अमर उजाला संवाद में रखी अपनी समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-6 के उद्यमी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। सेक्टर में कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। उद्यमी निजी वेंडरों को मासिक पैसा देकर कूड़ा उठवाने को मजबूर हैं। सेक्टर में पानी निकासी की व्यवस्था भी नहीं है। बारिश होने पर कंपनियों के अंदर पानी भर जाता है। पानी की आपूर्ति नहीं होती, लेकिन बिल समय से भेजा जा रहा है। उद्यमियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्राधिकरण स्तर से कार्रवाई नहीं हो रही है।

बुधवार को औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-6 में अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। जहां सेक्टर के उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। उद्यमियों का कहना है कि सेक्टर में नालियां बनी हैं, लेकिन उनको किसी बड़े नाले से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण हल्की सी बारिश होने के बाद ही सेक्टर में एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। जिन उद्योगों में बेसमेंट बने हैं, उनमें पानी भर जाता है। पंप की मदद से पानी निकलवाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे है। झाडू नहीं लगती है। कंपनियों से भी कूड़ा नहीं उठवाया जा रहा है। निजी वेंडर के भरोसे है। भाटी गोल चक्कर के पास सड़क अधूरी है तो वाहन सेक्टर से होकर निकलते है। सेक्टर की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।

यहां पर ड्रेनेज की बेकार व्यवस्था है। बारिश का पानी निकलता नहीं है। पानी सड़कों पर भर जाता है। जो कंपनियों के बेसमेंट में घुस जाता है। उसे निकलवाना पड़ता है। प्राधिकरण को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। -अनूप सिंह, उद्यमी
सेक्टर में स्ट्रीट लाइट लगी है, लेकिन ज्यादातर खराब हैं। रात के समय अंधेरा रहता है। जिससे हर समय आपराधिक वारदात होने का खतरा बना रहता है। स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने की जरूरत है। -तेजवीर राणा, उद्यमी
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। निजी वेंडर को 2000 रुपये देकर मासिक कूड़ा उठवाना पड़ रहा है। जबकि प्राधिकरण ने आवंटन के समय सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया था। -गया बाबू गुप्ता, उद्यमी
इकोटेक-6 छोटा सेक्टर है, लेकिन यहां भी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। श्रमिक सुविधा केंद्र से लेकर सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। परिवहन की व्यवस्था भी बेहद खराब है। -प्रमोद झा, उद्यमी
पार्क और ग्रीन बेल्ट है, लेकिन वहां पर हरियाली नहीं है। इनका रखरखाव नहीं किया जा रहा है। पार्क विकसित नहीं होने के कारण श्रमिकों को परेशानी होती है। -गौतम, उद्यमी
सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। पानी का कनेक्शन नहीं है, उसके बाद बिल भेजा जा रहा है। ज्यादातर कामों के टेंडर जारी है, लेकिन सेक्टर में काम नहीं हो रहे हैं। -अमित उपाध्याय, अध्यक्ष आईबीए
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 में अमर उजाला द्वारा आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें