फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो लोगों पर 4.5 लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में जमीन दिलवाने के नाम पर महिला से 4.5 लाख रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जयपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-34ए ब्लॉक निवासी डॉ. इंदु कौशिक ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका छोटा भाई जयपुर निवासी संसार चंद दूबे और राजेश कुमार महलवाल के संपर्क में है। 29 जून को भाई ने फोन कर बताया कि दोनों उसके लिए जमीन देख रहे हैं और 4.50 लाख रुपये मांगे। महिला का आरोप है कि रकम मिलने के बाद न तो आरोपियों ने जमीन दिलाई और न ही पैसा लौटाया। कई बार संपर्क करने और रुपये वापस मांगने के बावजूद दोनों टालमटोल करते रहे। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें