फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 15.39 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 15.39 लाख की साइबर ठगी- साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक महिला से 15.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात का अंजाम दिया। इस मामले में महिला ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। अब सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चोटपुर कॉलोनी निवासी पुष्पलता कुमारी ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने अप्रैल 2025 में अपने पति की मदद से ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। 19 अप्रैल को उन्हें एक लिंक के माध्यम से रिलायंस एलीट सर्कल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में कथित प्रोफेसर राकेश जैन और उनकी सहायक एडविका शर्मा शेयर बाजार और निवेश संबंधी सलाह देते थे। ग्रुप संचालकों ने 10 लाख रुपये से अधिक निवेश करने वालों को ब्लॉक ट्रेडिंग की विशेष सुविधा देने का दावा किया। इस लालच में पीड़िता ने अपनी निवेश राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये से अधिक कर दी। कुछ समय बाद उनके खाते में लगभग 10.30 लाख रुपये निवेश और 9.32 लाख रुपये का कथित लाभ दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आईपीओ भुगतान पूरा करने के लिए उनसे करीब 25.36 लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने भुगतान नहीं करने पर खाता फ्रीज करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। अपनी जमा पूंजी बचाने और कथित कानूनी कार्रवाई के डर से उन्होंने 19 जून 2025 को मुथूट फाइनेंस से 5.36 लाख रुपये का गोल्ड लोन भी लिया। इसके बावजूद उन्हें कुल 15.39 लाख रुपये का नुकसान हो गया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें