फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड शो में दिखी यूपी की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी

Sat, 26 Sep 2026 08:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

अमेठी में रूस के सहयोग से तैयार हो रही एके-203 असॉल्ट राइफल यूपी के डिफेंस कॉरिडोर की सबसे चर्चित परियोजनाओं में है। वहीं लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इकाई के जरिये प्रदेश मिसाइल निर्माण के क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है। 
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित किए हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परंपरागत हुनर के लिए पहचाने जाने वाला उत्तर प्रदेश अब आधुनिक हथियारों और रक्षा उपकरणों के उत्पादन में भी अपनी पहचान बना रहा है। ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण में शुक्रवार को प्रदेश की यही बदली तस्वीर दुनिया के सामने आई।

विज्ञापन

डिफेंस पवेलियन में अमेठी की एके-203 राइफल से लेकर लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल, आधुनिक पिस्टल और बुलेट प्रूफ जैकेट तक प्रदर्शित किए गए। विदेशी खरीदारों और मेहमानों के लिए ये उत्पाद खास आकर्षण रहे। ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

अमेठी में रूस के सहयोग से तैयार हो रही एके-203 असॉल्ट राइफल यूपी के डिफेंस कॉरिडोर की सबसे चर्चित परियोजनाओं में है। वहीं लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इकाई के जरिये प्रदेश मिसाइल निर्माण के क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है। यानी एक ही प्रदेश में असॉल्ट राइफल से लेकर सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तक के उत्पादन का आधार तैयार हो रहा है। डिफेंस पवेलियन में इन उत्पादों की मौजूदगी ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता में आए बदलाव को खास तौर पर रेखांकित किया। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में ब्रह्मोस एयरोस्पेस, भारत डायनेमिक्स लि., अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस समेत कई कंपनियां निवेश कर रही हैं।

कानपुर में अडानी डिफेंस की गोला-बारूद निर्माण इकाई और लखनऊ में ब्रह्मोस की परियोजना इस इकोसिस्टम के प्रमुख हिस्से हैं। ट्रेड शो में प्रदर्शित पिस्टल और बुलेट प्रूफ जैकेट ने यह भी दिखाया कि यूपी का डिफेंस इकोसिस्टम सिर्फ बड़े हथियारों तक सीमित नहीं है। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, छोटे हथियार, रक्षा कंपोनेंट और हाईटेक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए भी यहां बाजार और उत्पादन का आधार तैयार हो रहा है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर लखनऊ, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नोएडा की नियारा ट्राइब को मिल रही वैश्विक पहचान
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतमबुद्ध नगर की नियारा ट्राइब का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना है। इसकी फाउंडर निहारिका प्रथम हैं। हॉल एच 14, स्टॉल 03/40 पर उनका कलेक्शन लगा है। निहारिका ने बताया कि उनका ब्रांड भारत की पारंपरिक विरासत को मॉडर्न डिजाइन के साथ दुनिया तक पहुंचाता है। यहां हाथ से बने ट्राइबल हार, चोकर, झुमके और लेदर बैग हैं। सभी प्रोडक्ट लिमिटेड एडिशन और हैंडक्राफ्टेड हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो से उन्हें विदेशी खरीदारों से जुड़ने और महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें