रादौर। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की ओर से गांव सढूरा में कराई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को कई मुकाबले हुए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा ने अपने दोनों मैच जीत लिए।
पहला मुकाबला यमुनानगर व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीमों में हुआ। इसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में यमुनानगर की टीम 60 रन ही बना पाई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीम ने 145 रनों से मुकाबला जीत लिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के दुवांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में बापा व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीमों में हुआ। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाकर बनाए। जवाब में बापा की टीम 55 रन ही बना पाई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की टीम ने 145 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। आर्यन धानुपुरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।