फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झुंडपुरा बॉर्डर से नोएडा स्टेडियम चौराहे तक संवरेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, 1.5 किलोमीटर की सड़क पर करीब 7 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-11 झुंडपुरा दिल्ली बॉर्डर से लेकर नोएडा स्टेडियम चौराहे तक की सड़क को संवारेगा। इस 1.5 किलोमीटर की सड़क पर करीब 7 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना में सड़क, डिवाइडर, किनारे मौजूद नाले को नए सिरे से बनाया जाएगा। बीच में डिवाइडर की जगह सेंट्रल वर्ज बनेगा। किनारे पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ रहेगा। प्राधिकरण ने परियोजना का टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली बॉर्डर से जुड़ी होने के साथ ही यह सड़क शहर के यातायात के लिए भी अहम है। सड़क पर दिल्ली से आने वाले वाहनों के साथ ही उद्योग मार्ग से सेक्टर-11, 12-22 चौराहे या अन्य जगहों पर जाने वाले वाहन आते हैं। सड़क पर झुंडपुरा की तरफ से चलने पर पहले सेक्टर-11 तिराहा है। इस तिराहे से बाएं मुड़कर वाहन चालक सेक्टर-56 या खोड़ा होते हुए गाजियाबाद की तरफ निकलते हैं। इसके बाद सेक्टर-10-11-12 चौराहा है। वहां पर भी वाहनों और पैदल राहगीरों का दबाव रहता है। इसके बाद सेक्टर-12 मोड़ भी है। इस सड़क पर दो जगहों पर बस स्टॉप, ऑटो स्टैंड, खुली पार्किंग भी बनाया जाएगा। सड़क किनारे अभी कई बिजली के पोल मौजूद हैं। यह पोल हटाकर बिजली की लाइन भी अंडरग्राउंड की जाएगी। इसी तरह अन्य काम भी परियोजना में शामिल किए गए हैं। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि एजेंसी चयन के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें