फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड पर वाहनों की निगरानी को कैमरे लगाने का दोबारा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में प्राधिकरण की तरफ से जारी किए गए टेंडर में नहीं हो पाया एजेंसी का चयन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 4.5 किलोमीटर के भंगेल एलिवेटेड रोड पर वाहनों की गति सीमा तय करने और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से निगरानी को कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए सितंबर में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एजेंसी चयन को किया गया टेंडर खाली गया है। अब दोबारा से प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


इस एलिवेटेड रोड पर प्राधिकरण 35 कैमरे लगवाने जा रहा है। कैमरे लगाने और उनका नेटवर्क इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कंट्रोल रूम से स्थापित करने में 67 लाख 40 हजार रुपये की लागत अनुमानित है। नवंबर-2025 में यह एलिवेटेड रोड वाहनों के लिए खोला गया था। अभी इस पर गति सीमा निर्धारित नहीं है। सेक्टर-27 से 60 तक बने नोएडा एलिवेटेड रोड पर निगरानी के साथ गति सीमा पहले से तय है। नोएडा एलिवेटेड रोड पर बड़े वाहनों की 50 वहीं छोटे वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गमि सीमा है। यही भंगेल एलिवेटेड रोड पर भी तय की जा सकती है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी का चयन होने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें